19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

वेब सीरीज मिर्जापुर के सुपरहिट होने के बाद फैंस को बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इन्तजार है। वेब सीरीज मिर्जापुर 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन यानी मिर्जापुर 2 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया है। मिर्जापुर 2 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा। मिर्जापुर 2 के इस ट्रेलर को अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर साझा किया है।

मिर्जापुर 2

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग ‘जो आया है, वो जाएगा। बस मर्जी हमारी होगी’ से होती हैं। मिर्जापुर के दूसरे सीजन में गुड्डू भैया (अली फजल) की धमाकेदार वापसी दिखाई जाएगी। इस सीजन में गुड्डू पत्नी स्वीटी और भाई बब्लू की मौत का बदला और मिर्जापुर दोनों लेने की तैयारी में हैं। गुड्डू से बचने के साथ मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) अपने पिता कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की जगह भी हासिल करना चाहता है जिसके लिए वो हर मुमकिन कोशिश में हैं।

मिर्जापुर सीजन 2 में अली फजल और पंकज त्रिपाठी के अलावा श्वेता त्रिपाठी, दिव्येन्दु शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, विजय वर्मा, मनु ऋषि चड्ढा हैं। इस सीरीज को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने निर्देशित किया है। यह वेब सीरीज 23 अक्टूबर, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: 46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Related posts

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 23 फिल्में

Buland Dustak

टीवी अभिनेत्री कोरोना संक्रमित दिव्या भटनागर का निधन

Buland Dustak

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

विक्की कौशल बर्थडे: इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम

Buland Dustak