19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह कोलोन कैंसर से पीड़ित थे। चैडविक बॉसमैन के निधन की खबर सुनकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर है। लॉस एंजिल्स में घर पर चैडविक की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे। सुपरस्टार चैडविक बॉसमैन की निधन के बाद उनके परिवार की ओर से शनिवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया गया।

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन

चैडविक बॉसमैन के ट्विटर अकाउंट से उनकी तस्वीर के साथ बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि अभिनेता को 2016 में कोलोन कैंसर के तीसरे चरण का पता चला था। कैंसर से चार साल की लड़ाई के दौरान यह चौथे चरण में पहुंच गया। एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया। इसके साथ परिवार ने यह भी बताया कि पिछले चार साल से अभिनय के साथ ही बॉसमैन की सर्जरी और कीमोथैरेपी भी जारी थी। परिवार ने बयान में कहा गया कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी। उनका अपने घर पर निधन हुआ, इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार साथ थे।’ 

चैडविक बॉसमैन के फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें यादकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चैडविक बॉसमैन की निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। चैडविक की आखिरी फिल्म दा 5 ब्लड्स इसी साल रिलीज हुई थी। वहीं 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ब्लैक पैंथर से उन्होंने भारतीय दर्शकों के दिलों को भी जीत लिया था।

यह भी पढ़ें: विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

Related posts

Jaipur International Film Festival के लिए अवार्डेड फिल्मों की घोषणा

Buland Dustak

सुरों के सरताज कुमार सानु भी हैं सुशांत की मौत से परेशान

Buland Dustak

नए पोस्टर के साथ ‘चेहरे’ के ट्रेलर का ऐलान, अब इस दिन को होगी रिलीज

Buland Dustak

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak