19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया 75th Indian Independence Day

नई दिल्ली: Indian Independence Day विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न देशों में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुबई, न्य़ूयॉर्क, कनाडा, ताइवान और नेपाल में विभिन्न स्थानों पर भारत की आजादी का जश्न मनाया गया। रविवार शाम को विश्व की सबसे लंबी इमारत दुबई स्थित बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग से जगमगा उठा।

कनाडा में विभिन्न स्थानों पर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कनाडा के प्रसिद्ध नियाग्रा फाल्स और टोरंटो के सीएन टॉवर जैसे प्रतिष्ठित कनाडाई स्थलों को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया।

Indian Independence Day

भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए कनाडा के ब्रैम्पटन में भारतीय झंडे के आकार में विशालकाय पतंग का प्रदर्शन किया गया। साथ में कनाडा के झंडे की विशालकाय पतंग भी बनाई गई। इस अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारतीयों को उनके Indian Independence Day की बधाई दी।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवॉयर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएट्स के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने सभी लोगों को Indian Independence Day की बधाई दी।

कई देशों में मनाया गया Indian Independence Day

नेपाल में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में भारत की आजादी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने तिरंगा फहराया और भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंन्द्र के छात्रों और अध्यापकों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किय़ा। इस दौरान राजदूत क्वात्रा ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण संबंधी एक वेबसाइट की शुरुआत भी की।

ताइवान में भी भारत की आजादी का महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ताइपे में भारतीय समुदाय के लोगों ने बाइक रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान इन सभी की बाइक्स पर तिंरगा लहरा रहा था।

Also Read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

25 रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल की एक श्रृंखला ताइपे सिटी हॉल के बाहर सजी हुई थी। इन लोगों ने ताइपे से लेकर चिआंग काई शेक मेमोरिय़ल हॉल तक पुलिस एस्कॉर्ट के साथ 7.8 किलोमीटर की यात्रा निकाली।

इंडियन बाइकर्स क्लब ऑफ ताइवान के संस्थापक मनोज कृपलानी ने बताया कि भले ही हम भारतीय अपने घरों से और देश से दूर हैं लेकिन हमारी देशभक्ति की भावना जीवित है और हम यहां कनाडा में भारत की आजादी का जश्न मनाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान इंडिया ताइपे एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल गौरंगल दास ने तिरंगा फहराकर बाइक रैली को रवाना किया।

Related posts

चाबहार बंदरगाह का मई में शुरू हो सकता है संचालन

Buland Dustak

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का सुरक्षा के बीच शपथ समारोह

Buland Dustak

अमेरिका ने दिया चीनी मीडिया को एक और झटका

Buland Dustak

अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद का असर, कच्चे तेल की कीमत में दिखी तेजी

Buland Dustak

सात माह की यात्रा के बाद नासा का मार्स रोवर पर्सिवेरेंस मंगल ग्रह पर पहुंचा

Buland Dustak

डिज्नीलैंडः कल्पनाओं का अनोखा संसार की स्थापना दिवस (17 जुलाई)

Buland Dustak