19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 23 फिल्में

– दिखाई जाने वाली फीचर फिल्मों का चयन 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया

गोवा में आयोजित होने वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 23 फीचर फिल्मों का चयन किया गया है। इसके साथ भारतीय पैनोरमा 2020 की ओपनिंग फीचर फिल्म के लिए तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म सांड की आंख (हिंदी) दिखाई जाएगी। शनिवार को फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों के नाम की घोषणा कर दी गई।

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 23 फिल्में

चयनित फिल्मों को गोवा में 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 फिल्म महोत्सव के दौरान बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जायेगा। फीचर फिल्मों का चयन जाने-माने फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्माता जॉन मैथ्यू मैथन की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।

फीचर फिल्म के लिए जूरी के पास 183 फिल्में आईं थी, जिसमें से 23 फिल्मों का चयन किया गया है। इनमें तीन हिन्दी फिल्मों में छिछोरे, आवर्तन और सांड की आंख शामिल हैं। अंग्रेजी में अप अप एंड अप, असमी भाषा में ब्रिज, बंगाली भाषा में अविजात्रिक, बंगाली ब्रह्म जाने गोपोन कोम्मति, कन्नड़ भाषा में पिंकी इल्ली सहित 23 फिल्में शामिल हैं। 

नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी की फिल्मों का चयन वृत्तचित्र फिल्म निर्माता हाओबम पाबन कुमार की अध्यक्षता में सात सदस्यों की कमेटी ने किया। इस कैटीगरी में 143 फिल्में आईं थी जिसमें 20 फिल्मों का चयन किया गया। अंग्रेजी में 100 यर्स ऑफ क्राइसोटॉम- ए बॉयोग्राफिकल फिल्म, अहिंसा- गांधी- दी पॉवर ऑफ दी पॉवरलै, ड्रामा क्वीन्स, इन अवर वर्ड, इनवेस्टिंग लाईफ, द 14 फरवरी एंड बियोंड शामिल हैं जबकि हिंदी भाषा में कैटडॉग, होली राईट्स, जादू, जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड, शांताबाई व नेपाली भाषा में ग्रीन ब्लैक बैरीज सहित 20 फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिल्म सिटी को मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

Related posts

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak

दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग लिए सात फेरे, शेयर कीं शादी की तस्वीरें

Buland Dustak

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Buland Dustak

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

जानें विक्रांत मेस्सी के टीवी एक्टर होने से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Buland Dustak