19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

देश में 15 फरवरी तक 220.91 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन: इस्मा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.)। देश में चीनी विपणन वर्ष 2021-22 में 15 फरवरी, 2022 तक चीनी का उत्पादन 6 फीसदी बढ़कर 220.91 लाख टन पर पहुंच गया है। इससे पिछले साल समान अवधि में चीनी का उत्पादन 209.11 लाख टन रहा था। वहीं, जनवरी तक चीनी का निर्यात तीन गुना बढ़ा है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

220.91 लाख टन चीनी

भारतीय चीनी मिल संघ ने जारी एक बयान में कहा कि चीनी विपणन वर्ष 2021-22 में 15 फरवरी तक 220.91 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। इस्मा ने कहा कि चीनी का निर्यात भी जनवरी तक तीन गुना होकर 31.5 लाख टन पर पहुंच गया, जबकि अभी तक करीब 50 लाख टन चीनी निर्यात के अनुबंध हुए हैं। इसमें से 31.50 लाख टन चीनी का निर्यात 31 जनवरी, 2022 तक हो चुका है। एक साल पहले समान अवधि में चीनी निर्यात 9.20 लाख टन रहा था। हालांकि, करीब 8 लाख टन चीनी का निर्यात इस महीने होना है।

इस्मा ने कहा कि चालू चीनी विपणन वर्ष में 516 चीनी मिलों ने पेराई का कार्य शुरू किया था, जिसमें 13 चीनी मिलों ने अब तक पेराई का कार्य बंद कर दिया है। पिछले साल इसी अवधि में 496 चीनी मिलों ने पेराई का कार्य शुरू किया, जिनमें से 32 ने इसी तारीख तक पेराई बंद कर दी थी। चीनी मिल संघ के मुताबिक इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन बढ़कर 86.15 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 75.46 लाख टन था।

हालांकि, देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 65.13 लाख टन से घटकर 59.32 लाख टन रह गया। लेकिन, कर्नाटक में चीनी का उत्पादन बढ़कर 44.85 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 39.07 लाख टन था। उल्लेखनीय है कि चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक होता है।

Read More:- आरबीआई : नहीं बढ़ेंगी ब्याज दरें, जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान

Related posts

RBI की मौद्रिक नीति से झूमा घरेलू बाजार, सेंसेक्स 45 हजार के पार

Buland Dustak

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए Google और Microsoft

Buland Dustak

आम बजट 2022-23 : पीएम गतिशक्ति से 60 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Buland Dustak

फॉर्म 15CA/15CB मैन्युअली फाइल करने की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

Buland Dustak

बैंक निजीकरण: सरकारी बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Buland Dustak

भाव बढ़ने से सीसीआई कपास खरीद से लगभग बाहर

Buland Dustak