19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

विक्की कौशल बर्थडे: इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम

फिल्म जगत में अपने सादगी भरे अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का जन्म 16 मई, 1988 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता शयाम कौशल हिंदी फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोर्डिनेटर रह चुके हैं। विक्की की मां एक हाउस वाइफ है और उनके भाई सनी कौशल आज फिल्म जगत में असिस्टेंट डायरेक्टर और अभिनेता के तौर पर सक्रिय हैं।

विक्की कौशल ने साल 2009 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से मैकेनिकल इंजिनयरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद विक्की को नौकरी के कई ऑफर मिलने लगे, लेकिन विक्की का झुकाव अभिनय जगत की तरफ हुआ और उन्होंने इंजिनयरिंग को छोड़ कर अभिनय को अपना करियर चुना। जिसके बाद उन्होंने एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। साल 2012 में विक्की ने अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

विक्की कौशल बर्थडे

इसके बाद विक्की को उसी साल समीर शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना‘ में छोटी सी भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद विक्की कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आयें, लेकिन फिल्मों में छोटी भूमिका होने के बावजूद विक्की ने उसे पूरी लगन और ईमानदारी से ख़ुशी-ख़ुशी निभाया। साल 2015 विक्की के लिए बहुत शानदार रहा। इसी साल उन्हें बतौर मुख्य अभिनेता अपनी पहली फिल्म ‘मसान’ मिली।

उरी में अभिनय के बाद विक्की को मिली अपार सफलता

नीरज घायवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की के साथ ऋचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में विक्की ने एक बनारसी लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।  साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में विक्की ने संजय दत्त के करीबी दोस्त के  किरदार में खूब वाहवाही लूटी।

vicky-kaushal-movies

इसके ठीक एक साल बाद साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की एक आर्मी अफसर की भूमिका में नजर आये। इस फिल्म में विक्की के अभिनय ने उन्हें न सिर्फ सर्वेश्रेष्ठ अभिनेताओं की सूची में लाकर खड़ा किया, बल्कि उन्हें कामयाबी की ऊंचाई पर भी पहुंचाया।

विक्की ने जुबान, राजी, लस्ट स्टोरीज, संजू, मनमर्जियां, उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक, भूत-पार्ट वन:द हॉन्टेड शिप आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बहुत कम समय में वह मकाम हासिल किया है, जो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। आज विक्की कौशल लाखों दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन, फ्लोइंग लाखों में हैं। विक्की जल्द सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरदार उधम सिंह के अलावा ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘मिस्टर लेले’ में भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Also Read: माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

Buland Dustak

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

होली स्पेशल गीत: मशहूर है आज भी होली के ये बॉलीवुड गीत

Buland Dustak

नए पोस्टर के साथ ‘चेहरे’ के ट्रेलर का ऐलान, अब इस दिन को होगी रिलीज

Buland Dustak

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

Buland Dustak