19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गैरी किसिक से की सगाई

क्वींसलैंड : दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने प्रेमी और गोल्फ पेशेवर गैरी किसिक से सगाई कर ली है। दो बार की एकल प्रमुख चैंपियन बार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर गैरी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, “भविष्य का पति।”

बता दें कि टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले महीने मैक्सिको के ग्वाडलाजारा में डब्ल्यूटीए फाइनल में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बावजूद उन्हें लगातार तीसरी बार विश्व नंबर एक नामित किया गया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ने स्वदेश लौटने से पहले सितंबर में आखिरी बार यूएस ओपन में हिस्सा लिया था।

Also Read : 1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

बार्टी ने इस साल कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह इवोने गूलागोंग के 1980 में ऑल इंग्लैंड क्लब में खिताब जीतने के बाद विम्बलडन ट्रॉफी हासिल करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनी थीं।

Related posts

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

Buland Dustak

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Buland Dustak

​जिया राय ने ​8 घंटे 40 मिनट में 36 किमी. तैराकी कर रचा इतिहास

Buland Dustak

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak