19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

एम एस धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं पंत : ब्रायन लारा

एम एस धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं पंत : ब्रायन लारा

मुंबई,07 अक्टूबर।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि रिषभ पंत भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं। पंत वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। 

एक खेल चैनल के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में लारा ने कहा, “एक साल पहले तक मैं पंत को धोनी का विकल्प नहीं मानता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि वह एक बल्लेबाज के रूप में अपनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े हैं। देखिए वह दिल्ली के लिए कैसा खेल रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह टीम में रन बनाने की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। यदि वह इसी तरह खेलना जारी रखते हैं तो मुझे लगता है वह भारतीय टीम में धोनी का विकल्प बनने के नम्बर एक दावेदार हैं।”

पूर्व विंडीज के कप्तान ने यह भी कहा कि केएल राहुल को भारतीय टीम में विकेट कीपिंग की भूमिका को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लारा ने यह भी कहा कि संजू सैमसन को अपने शॉटस पर और काम करने की जरूरत है।

संजू सैमसन बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और शारजाह में अब तक उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया: ब्रायन लारा

ब्रायन लारा ने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि केएल राहुल को भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए विकेटकीपिंग को लेकर उतनापरेशान नहीं होना चाहिए। वह इतने महान बल्लेबाज हैं कि मुझे लगता है कि उन्हें केवल अपना ध्यान अपनी बल्लेबाजी और रन बनाने पर केंद्रित करना चाहिए।” 
संजू सैमसन को लेकर लारा ने कहा कि वह एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, मुझे समझ मे नहीं आता कि राजस्थान की टीम उनसे विकेटकीपिंग क्यों नहीं कराती।

वह बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और शारजाह में अब तक उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि स्पोर्टी ट्रैक पर बहुत अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें अपनी तकनीक पर थोड़ा काम करना चाहिए।” 

बता दें कि पंत ने इस साल के आईपीएल में अब तक पांच मैच खेले हैं और उन्होंने 42.75 की औसत से 171 रन बनाए हैं। केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) और संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) ने मौजूदा आईपीएल में अब तक क्रमशः 302 और 171 रन दर्ज किए हैं।
23 वर्षीय पंत ने अब तक भारत के लिए 13 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी-20 मैच खेले हैं और सभी प्रारूपों में 1,198 रन बनाए हैं। 

Related posts

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak