19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

धर्मशाला टी-20 मैचों के लिए टिकटों कर आनलाइन बिक्री शुरू

धर्मशाला, 19 फरवरी (हि.स.)। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों के लिए शनिवार शाम से टिकटों की बिक्री आनलाइन शुरू हो गई है। स्टेडियम का सबसे मंहगा टिकट कारपोरेट बाॅक्स का है जिसकी कीमत 7500 रूपए है। इसके अलावा ईस्ट स्टैंड एक और वेस्ट स्टैंड तीन की टिकट के दाम 750 रूपए है। ईस्ट स्टैंड दो, वेस्ट स्टैंड दो, नोर्थ वेस्ट स्टैंड, नोर्थ एक व दो, नोर्थ स्टैंड एक लेवल (एक) तथा नोर्थ स्टैंड दो (लेवल एक) के दाम एक हजार रूपए रखे गए हैं। ईस्ट स्टैंड तीन और वेस्ट स्टैंड एक के रेट 1500 रूपए है। वहीं पवेलियन टैरेस की टिकट 2500 रूपए में जबकि क्लब लाॅंग मेन पैवेलियन की टिकट तीन हजार में मिलेगी।

टी-20 मैचों

25 फरवरी को धर्मशाला टी-20 मैचों पंहुचेगी भारत-श्रीलंका की टीमें

एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26-27 फरवरी को खेले जाने वाले भारत-श्रीलंका टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमें 25 फरवरी को पहुंचेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कांगड़ा एयरपोर्ट की एयरस्ट्रिप से ही स्पेशल बस में बिठाया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था एचपीसीए के होटल रेडिसन में की गई है।

एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे एचपीसीए के होटल रेडिसन ले जाया जाएगा। वहीं मैच के मद्देनजर एचपीसीए ने शनिवार से होटल व आपरेशनल स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। शनिवार से मैच के चलते क्वारंटाइन किए जाने वाले स्टाफ पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। इस दौरान किसी स्टाफ सदस्य को कोई समस्या पेश आती है तो उस स्टाफ को अलग कर दिया जाएगा। एचपीसीए की स्पेशल बसों के ड्राइवर्स को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। जिससे कि टीमें आएं तो उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो।

उधर मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में 70 फीसदी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि धर्मशाला स्टेडियम की दर्शक क्षमता 20 हजार 400 के करीब है, जिसमें 50 फीसदी क्षमता के साथ मैच करवाए जाने हैं।

Read More:- एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Related posts

कैग ने उठाए डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर सवाल

Buland Dustak

Delhi Lockdown: वीकेंड पर कर्फ्यू लेकिन एसेंशियल सर्विस रहेगी बहाल

Buland Dustak

1 अप्रैल से 45 से ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन: प्रकाश जावड़ेकर

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

Buland Dustak

कोकोपीट खाद की तकनीक अपनाएं गन्ना किसान, बदलेगी किस्मत

Buland Dustak

डीआरडीओ का उपग्रह ‘सिंधु नेत्र’ अंतरिक्ष में स्थापित

Buland Dustak