19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

अमेजॉन फ्लिपकार्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीसीआई की अपील

- सरकार से अमेजॉन फ्लिपकार्ट की त्यौहार की बिक्री पर बैन लगाने की मांग करेगा कैट

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी है। सीसीआई ने  कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश जो दिल्ली व्यापर महासंघ की याचिका पर दिया था उसको चुनौती दी है। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को सीसीआई के इस फैसले का स्‍वागत किया है।

अमेजॉन फ्लिपकार्ट

गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीसीआई को अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच करने के लिए प्रतिबंधित करने का अंतरिम आदेश दिया था। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस फैसले का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की कानून के भीतर व्‍यापार करने की अपील बेहद तार्किक और बहुप्रतिक्षित कदम है। 

खंडेलवाल ने कहा कि ये ई-कॉमर्स कंपनियां गत अनेक वर्षों से ऑनलाइन व्यापार अपने मनमाने तरीके, जिसमें लागत से कम मूल्य निर्धारण, भारी डिस्काउंट, ब्रांड्स के साथ विशेष व्यवस्था और इन्वेंट्री पर अपना नियंत्रण रखना आदि कुप्रथाओं को जारी रखे हुए है। उन्‍होंने कहा कि कारोबारी संगठन कैट पिछले दो साल से ज्‍यादा समय से अमेजन और वॉलमार्ट दोनों के खिलाफ देशभर में अभियान चलाए हुए है। 

कैट महामंत्री ने कहा कि जल्द ही कैट आगामी त्योहारी सीजन में इन कंपनियों के किसी भी तरह की फेस्टिवल सेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को अपना प्रतिवेदन देगी। खंडेलवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट निश्चित रूप से सीसीआई की याचिका का संज्ञान लेगा। लेकिन, दूसरी ओर उन्‍होंने भारत सरकार से ई-कॉमर्स कारोबार को विनियमित और निगरानी करने के लिए एक रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी सहित ई-कॉमर्स नीति की तुरंत घोषणा करने की मांग की है।

Read More: विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

Related posts

शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स ने क्लोजिंग लेवल का बनाया रिकॉर्ड

Buland Dustak

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं AGM की बैठक पर टिकीं कारोबारियों की निगाहें

Buland Dustak

सोना चांदी की कीमत में गिरावट, 2 दिन में 1000 रुपये गिरा सोना

Buland Dustak

आम बजट 2022-23 : पीएम गतिशक्ति से 60 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Buland Dustak

Banking Regulation Act 2020 को मिली संसद की मंजूरी

Buland Dustak

वित्त मंत्रालय ने 25 राज्‍यों के पंचायत को दिए 8923.8 करोड़ रुपये

Buland Dustak