19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन कलाकारों में से आते हैं जिन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छूने के बावजूद हमेशा खुद को जमीन से जोड़े रखा। अभिनेता Jackie Shroff का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। उनके पिता गुजराती और मां कजाकिस्तान की तुर्क थीं। वह बचपन मेंअपने परिवार के साथ मुंबई के तीन बत्ती इलाके की एक चॉल में रहते थे।

जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

कहा जाता है कि अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद भी जैकी लम्बे समय तक चॉल में ही रहे। चॉल के लोगों से उनकी काफी अच्छी बनती थी और वह सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। वह कभी इस बात की शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई कि वह छोटे इलाके से आते हैं बल्कि वह गर्व से कहते हैं कि वह चॉल से हैं और वह आज भी अपने बातचीत में टपोरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ ने फिल्मों में आने से पहले बतौर मॉडल कई विज्ञापनों में काम किया। इस दौरान वह को साल 1982 में देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा‘ में सहायक भूमिका के रूप में अभिनय करने का मौका मिला । यह फिल्म जैकी श्रॉफ की बॉलीवुड में डेब्यू थी । लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से। यह फिल्म जैकी श्रॉफ की बतौर हीरो पहली फिल्म थी ।

Read More:- सारा-विक्की की लुकाछुपी-2 का इंदौर से पैकअप, लिखी दिल को छू लेनेवाली पोस्ट

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद कई हिट फिल्मों में नजर आये और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। पहली ही फिल्म की सफल ने जैकी श्रॉफ को रातों रात सुपरस्टार बना दिया और उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। जैकी ने अपने पूरे फ़िल्मी करियर में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया।

उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में तेरी मेहरबानियां, राम-लखन, खलनायक,दहलीज, अल्ला रक्खा, सिक्का, सौदागर, रंगीला, बॉर्डर, जंग, यादें, हलचल, प्रस्थानम, सूर्यवंशी आदि शामिल हैं। जैकी श्रॉफ की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 5 जून, 1987 को आयशा श्रॉफ से शादी की। आयशा और जैकी के दो बच्चे अभिनेता टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं।

Related posts

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Buland Dustak

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak