19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला एवं बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता सेन वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर सुबीर सेन और ज्वैलरी डिजाइनर सुभ्रा सेन की बेटी हैं।

बहुत कम उम्र में सफलता की बुलंदियों को छूने वाली सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। इस प्रतियोगिता में सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन से था।

सुष्मिता सेन

इस दौरान दोनों से फाइनल में सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकती तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि ‘अपने जन्म का समय, लेकिन सुष्मिता ने कहा था- ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु!‘ इसके बाद सुष्मिता से पूछा गया था कि-अगर आपके पास पैसा और वक्त होगा, तो क्या एडवेंचर करना चाहेंगी?

इस पर उन्होंने जवाब दिया कि- ‘मेरे हिसाब से एडवेंचर वो है, जो आप अंदर से महसूस करते हैं। मुझे बच्चों का साथ बहुत अच्छा लगता है। मौका लगा तो मैं उनके साथ वक्त गुजारना चाहूंगी। यहीं मेरे लिए एडवेंचर होगा!’

Also Read: कमल हासन बर्थडे: बतौर बाल कलाकार की थी करियर की शुरुआत
सुष्मिता सेन की फेमस फिल्में

सुष्मिता सेन ने इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में शानदार अभिनय करती नजर आईं, जिसमें सिर्फ तुम, बीवी नंबर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, आंखें, वास्तुशास्त्र, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यों किया, बेवफा आदि शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा सुष्मिता साल 2020 में आई वेब सीरीज आर्या में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। सुष्मिता सेन लम्बे समय से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में अब दूरिया आ गईं हैं, लेकिन इसपर अभी सुष्मिता या रोहमन दोनों ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा है।

सुष्मिता सेन अब तक अविवाहित हैं। उन्होंने साल महज 24 साल की उम्र में दो बेटियां रीनी और अलीशा को गोद लिया।सुष्मिता सिंगल पेरेंट होते हुए भी दोनों बच्चियों को बहुत अच्छी परवरिश दे रही हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो सुष्मिता जल्द ही वेब सीरीज आर्या 2 में अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

Related posts

विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Buland Dustak

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak