19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिषेक बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसके बाद अब अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जया और ऐश्वर्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अभ‍िषेक को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा-‘इससे पहले आज मेरे पिता जी और मेरा, हम दोनों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों में हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और स्टाफ के टेस्ट भी किए गए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि शांति बनाए रखें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’

अभिषेक कोरोना पॉजिटिव

अभिषेक बच्चन ने एक और ट्वीट किया-‘हम बीएमसी के टच में हैं और उनके साथ सहयोग कर रहे हैं।’ इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके प्रशंसक और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। वहीं अभिषेक बच्चन ने हाल में डिजिटल डेब्यू किया है। उनकी वेब सीरीज ब्रीद इनटू द शैडोज अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 जुलाई को रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के महानायक “अमिताभ बच्चन” कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Related posts

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

Buland Dustak

World Environment Day: बॉलीवुड ने फैंस से की प्रकृति के संरक्षण की अपील

Buland Dustak

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर रहेंगे देव आनंद

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak