19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में खालीपन पैदा हो गया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। संगीत उद्योग में डिस्को म्यूजिक लाने का श्रेय बप्पी दा को ही जाता है, इसीलिए उन्हें डिस्को किंग का नाम भी दिया गया।

बप्पी लाहिरी

70 और 80 के दशक में जहां रोमांटिक गीतों का दौर चल रहा था तो उसी बीच बप्पी दा संगीत इंडस्ट्री में डिस्को म्यूजिक लेकर आए। 1980 और 90 के दशक में बप्पी दा ने कई जबरदस्त डिस्को गीत बनाए, जिनमें वारदात, डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस-डांस, कमांडो, गैंग लीडर, शराबी जैसी फिल्में शामिल रही थीं। बप्पी दा के कुछ चुनिंदा फेमस गीतों पर नजर डालते हैं, जिनके बाद कोई भी फंक्शन अधूरा माना जाता है।

आई एम ए डिस्को डांसर

उनका सबसे पॉपुलर गाना आई एम ए डिस्को डांसर था। साल 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर में बप्पी दा के संगीत और मिथुन चक्रवर्ती के डांस ने इस गाने को इस कदर फेमस कर दिया। विजय बेनेडिक्ट के गाए इस गीत के बिना उस समय की हर पार्टी अधूरी मानी जाती थी। खुशी के हर मौके पर लोग बस इसी गाने की धुन पर नाचते नजर आते थे। इस गाने को भारत के साथ-साथ विदेश में भी बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी।

जिम्मी…जिम्मी…जिम्मी…

आई एम ए डिस्को डांसर’ के बाद बप्पी दा का मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘जिम्मी जिम्मी’ गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। फिल्म डिस्को डांसर के ही इस गाने को बप्पी लाहिरी और पार्वती खान ने गाया था।

तमा-तमा

साल 1989 में आई संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म तम्मा-तम्मा लोगे…गीत बप्पी लाहिरी ने कंपोज किया था और उन्होंने अनुपम पौडवाल के साथ मिलकर गाने को अपनी आवाज भी दी थी। ये गीत सुपरहिट रहा था। इस गाने के रीमेक को साल 2017 में आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां में भी इस्तेमाल किया गया था।

यार बिना चैन कहां रे…

1985 में आई फिल्म साहेब का गाना यार बिना चैन कहां रे बप्पी दा के करियर का एक और बड़ा ट्रैक था । म्यूजिक देने के साथ-साथ बप्पी लहरी ने एस.जानकी के साथ गाने में अपनी आवाज भी दी थी। गाने के बोल अंजान ने लिखे है। आज भी यह गीत बहुत शौंक से सुना-सुनाया जाता है।

ताकि ओ ताकि…

फिल्म हिम्मतवाला में जंपिंग जैक जितेंद्र और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना ताकि ओ ताकि…को किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था। बप्पी दा के संगीत के साथ जितेंद्र और श्रीदेवी के डांसिंग स्टाइल ने इस गाने को उस समय बेहद फेमस बना दिया था। साल 2013 में आई हिम्मतवाला के रीमेक में भी इस गाने का इस्तेमाल किया गया था।

ऊ…ला…ऊ…ला

2011 में आई विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर के गीत ऊ…ला…ऊ…ला का म्यूजिक भी बप्पी लहरी ने दिया था। जो काफी हिट रहा था।

Read More:- जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Related posts

दिल को छू लेने वाला है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

Buland Dustak

लता मंगेशकर: संघर्ष की कलम से लिखा बुलंदियों का गीत

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

Buland Dustak

करिश्मा और करीना ने पिता रणधीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak