19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

भोपाल: प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के लिये यह गर्व की बात है कि हमें इस वर्ष 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित करने का मौका मिला है। इसके पूर्व हमने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया था।

64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

खेल मंत्री सिंधिया मंगलवार को गोरेगाँव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन और म.प्र. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं और म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से एमआरएआई काफी प्रभावित हुई थी। इसके अतिरिक्त अकादमी में राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग कैम्प भी आयोजित किये गये हैं।

Also Read: टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

खेल एवं युवा कल्याण संचालक रवि कुमार गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संबंध में की जा रही तैयारियों, खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था, प्रशिक्षकों, वॉलेंटियर्स आदि के ड्रेस कोड, मशीनरी, आर्मरी की जानकारी दी।

Related posts

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब, दिल्ली को हराया

Buland Dustak