19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में आयुष्मान खुराना

हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। टाइम मैगजीन के एक सर्वे के अनुसार आयुष्मान दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शुमार हो चुके हैं। आयुष्मान खुराना को टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली लोगों की 2020 की सूची में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी खुद आयुष्मान ने इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। आयुष्मान ने अपनी टाइम मैगजीन वाली तस्वीर को  इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-‘दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट टाइम्स ने जारी कर दी है और मैं इस समूह का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ‘

टाइम मैगजीन आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना इस साल टाइम 100 की लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय  व युवा अभिनेता हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। आयुष्मान खुराना के अलावा इस  लिस्ट में मिचैला कोल, डैपर डैन, जैनिफर हडसन, यो यो मा और अली वॉन्ग जैसे कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। वहीं आयुष्मान खुराना का टाइम 100 लिस्ट में शामिल होना,न सिर्फ आयुष्मान बल्कि  बॉलीवुड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।  

पढ़ें: सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Related posts

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak

25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं इंडियन आइडल के ऑडिशन

Buland Dustak

जानें विक्रांत मेस्सी के टीवी एक्टर होने से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Buland Dustak

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Buland Dustak

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

Buland Dustak