19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का बुधवार की सुबह 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे।

अरविंद त्रिवेदी

इस धारावाहिक में उनके अभिनय को हर किसी ने खूब पसंद किया। इसके अलावा अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) प्रमुख के रूप में भी काम किया। वह काफी समय तक राजनीति में भी सक्रिय रहे। अरविंद त्रिवेदी का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है।

रामायण के राम -लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने रावण अरविंद त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

जाने -माने अभिनेता Arvind Trivedi अब नहीं रहे। आज सुबह 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। रामानंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके चाहने वाले सदमे में हैं।

वहीं सोशल मीडिया के जरिये फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामायण में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Also Read: बर्थडे स्पेशल: अभिनेता विनोद खन्ना का सुपरस्टार से राजनेता बनने तक का सफर

रामयण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा- ‘आध्यात्मिक रुप से रामावतार का कारण और सांसारिक रुप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’

वहीं रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा- ‘बहुद दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूँ। मैंने अपने पिता समान व्यक्ति, मेरे गाइड और शुभचिंतक को खो दिया है।’

इन दोनों कलाकारों के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये Arvind Trivedi को श्रद्धांजलि दे रही हैं।

Related posts

महमूद अली पुण्यतिथि: जानें कॉमेडी के सरताज की अनसुनी बातें

Buland Dustak

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

Buland Dustak

फराह खान ने शेयर किया ‘दिल बेचारा’ टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो

Buland Dustak