19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं इंडियन आइडल के ऑडिशन

टीवी पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने इंडियन आइडल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही रियलिटी शो के ऑनलाइन ऑडिशन शुरू होने वाले हैं। कंटेस्टेंट के लिए खुशखबरी की बात ये है कि वो इस शो में घर बैठे हिस्सा ले पाएंगे। शो के ऑनलाइन ऑडिशन 25 जुलाई से से शुरू हो रहे हैं। अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप सोनी लिव एप पर अपना सिंगिंग वीडियो अपलोड कर ऑडिशन दे सकते हैं।

इंडियन आइडल
ऑडिशन की प्रक्रिया- 
  1. अपने मोबाइल फोन में सोनी लिव एप डाउनलोड करें।
  2. 25 जुलाई से एप पर इंडियन आइडल के ऑडिशन का एक ऑइकन (बैनर) दिखाई देगा।
  3. इस बैनर पर आपको क्लिक करना है।
  4. इसके बाद इंडियन आइडल के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
  5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर सभी डिटेल ध्यान से भरें।
  6. अपना एक सिंगिंग वीडियो अपलोड करें।
  7. वीडियो किसी शांत जगह पर ही रिकॉर्ड करें।

अगर आप ऑडिशन में पास हो जाते हैं, तो आपको मेकर्स की तरफ अगले राउंड के लिए संपर्क किया जाएगा। हाल ही में शो के होस्ट सिंगर आदित्य नारायण ने शो का प्रोमो रिलीज किया था। प्रोमो शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा था- ‘इंड‍ियन आइडल वापस आ गया है, 12वें सीजन के लिए 25 जुलाई से सोनी लिव एप पर ऑनलाइन ऑड‍िशंस शुरू होंगे, तो घर से मंच तक के सफर के लिए तैयार हो जाएं।’

हर बार की तरह फाइनल राउंड में सेलेक्ट हुए कंटेस्टेंट को ही मुंबई बुलाया जाएगा। इस बार भी इस शो को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ही जज कर सकते हैं। वहीं कोरोना की वजह से शो के फॉर्मट में कई और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन: अभिनेता जितेन्द्र बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से हैं मशहूर

Related posts

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

Buland Dustak

2021 में रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘No Time To Die’

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

टीवी अभिनेत्री कोरोना संक्रमित दिव्या भटनागर का निधन

Buland Dustak