19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजेताओं को नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस फिल्म पुरस्कार की घोषणा इस साल 22 मार्च को की गई थी। इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद थे।

नेशनल अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा कैटेगरी में इस बार साल 2019 में रिलीज हुई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर बात की गई है। साथ ही अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका‘ और ‘पंगा‘ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। मनोज बाजपेई और साउथ के सुपरस्टार धनुष को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

सुपर स्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी‘ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरी मिट्टी‘ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड गायक बी प्राक को दिया गया।

Also Read: करवा चौथ विशेष: सुख सौभाग्य के लिये राशि अनुसार उपाय

साथ ही इन सितारों को मिले अवार्ड

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स- तमिल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स- हिंदी)
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- नागा विशाल, करुप्पु दुराई (तमिल)
  • बेल्ट चिल्ड्रेन फ़िल्म- कस्तूरी (हिंदी), निर्माता- इनसाइट फ़िल्म्स
  • निर्देशक- विनोद उत्तरेश्वर काम्बले
  • बेस्ट फ़िल्म ऑन एनवायरनमेंट कंजरवेशन- वॉटर बरियल (मोनपा)
  • निर्माता- फारूख़ इफ़्तिखार लस्कर, निर्देशक शांतनु सेन
  • बेस्ट फ़िल्म ऑन सोशल इशू- आनंदी गोपाल (मराठी)
  • निर्माता- एस्सेल विज़न प्रोडक्शंस, निर्देशक- समीर विधवंस
  • नर्गिस दत्त अवॉर्ड फॉर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- ताजमल (मराठी)
  • निर्माता- टियूलाइन स्टूडियोज़, निर्देशक- नियाज़ मुजावर
  • बेस्ट फ़िल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट- महर्षि (तेलुगु)
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रवींद्र
  • गाना- रान पीटला, (मराठी फ़िल्म- बार्दो)
  • बेस्ट लिरिक्स- प्रभा वर्मा
  • अरादुम परायुक्का वाय्या- कोलम्बी (मलयालम)
  • बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन (सॉन्ग्स)- डी. इमान, विश्वासम (तमिल)

Related posts

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’ का पोस्टर जारी-अक्षय कुमार

Buland Dustak

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी की शूटिंग पांच महीने बाद शुरू

Buland Dustak

पहली पुण्यतिथि पर याद आये इरफ़ान ख़ान, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

Buland Dustak