19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और गोरखपुर में होगा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल

- लखनऊ में एसजीपीजीआई और गोरखपुर में बीआरडी मेडकल कॉलेज ट्रायल को करेगा लीड 

लखनऊ : कोरोना को लेकर वैक्सीन बनाने की कोशिशों के बीच प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर जनपद में भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोवैक्सीन फेस-3 ट्रायल की अनुमति प्रदान गई है। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक इन दोनों शहरों में अक्टूबर के महीने में कोवैक्सीन फेस-3 का ट्रायल होगा। लखनऊ के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) नोडल संस्था है। यहां के निदेशक भारत बायोटेक के साथ इसको लीड करेंगे।

लखनऊ और गोरखपुर में होगा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल

वहीं गोरखपुर में बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज इसका नेतृत्व करेगा। इसमें क्लिनिकल ट्रायल के जितने भी प्रोटोकोल हैं उन सभी का पालन कराने का जिम्मा कंपनी और सम्बन्धित नोडल संस्था का होगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि सेफ्टी और रेगुलर प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन कराया जाएगा।

भारत में भी कोरोना की तीन-तीन वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं

दुनियाभर में वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है। यहां भी कोरोना की तीन-तीन वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं और अब भारत बायोटेक कंपनी ने वैक्सीन के लिए सेंट लुइस में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है।

दरअसल, स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने नाक के माध्यम से दी जाने वाली कोरोना की वैक्सीन विकसित की है। इस वैक्सीन को बनाने वाले शोधकर्ताओं का दावा है कि नाक से दी जाने वाली यह वैक्सीन इंजेक्शन के माध्यम से लगाए जाने वाले टीके की तुलना में अधिक व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया यानी कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी पैदा करती है। 

इस वैक्सीन को विकसित करने के लिए शोधकर्ताओं ने वायरस के स्पाइक प्रोटीन को सम्मिलित किया है, जिसका उपयोग कोरोना वायरस एक अन्य वायरस के अंदर कोशिकाओं पर हमला करने के लिए करता है। इसे एडिनोवायरस कहा जाता है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम का कारण बनता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने एडिनोवायरस के प्रभाव को खत्म कर दिया, जिससे यह बीमारी पैदा करने में असमर्थ हो गया। 

Related posts

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित

Buland Dustak

यूपी विस चुनाव : भाजपा ने घोषित किए 85 उम्मीदवारों के नाम

Buland Dustak

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास

Buland Dustak

UP के किसी सरकारी कोविड अस्पताल में अब नहीं होगी संसाधनों की किल्लत

Buland Dustak

कानपुर मेट्रो का 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण, ट्रायल रन 15 नवम्बर से

Buland Dustak