19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने होमटाउन हिमाचल में हैं और अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में लगी है। हाल ही में फिल्म ‘थलाइवी’ के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद कंगना अब फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।कंगना ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को बॉलीवुड की एक्शन हीरोइन भी बताया है।

कंगना रनौत की फिल्म

कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-‘मैंने अपनी आगामी एक्शन फिल्मों तेजस और धाकड़ के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इन फिल्मों में क्रमशः एक फौजी और एक जासूस की भूमिका निभा रही हूं। बॉलीवुड की थाली ने मुझे बहुत कुछ दिया होगा, लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने बॉलीवुड को सही मायने में पहली एक्शन हिरोइन दी है।’

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पोस्ट

कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ में पायलट की भूमिका निभाएंगी। यह पहला मौका होगा जब कंगना किसी भी फिल्म में इस तरह का किरदार निभाएंगी। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘तेजस’ का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं।

वहीं फिल्म ‘धाकड़’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।इस फिल्म में कंगना एक जासूस की भूमिका में होगी और फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन करती दिखाई देगी। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। यह फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इन दोनों फिल्मों के अलावा कंगना विजय ए एल की फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएगी। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Related posts

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Buland Dustak

बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

Buland Dustak

कंगना का शिवसेना पर निशाना, बोली-सामने से वॉर करने की हिम्मत नहीं

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष : दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

Buland Dustak

महमूद अली पुण्यतिथि: जानें कॉमेडी के सरताज की अनसुनी बातें

Buland Dustak