19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

कोविड-19 से इस वर्ष विकास दर में 5.9 फीसदी गिरावट: यूएन रिपोर्ट

नई दिल्‍ली/संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्‍त राष्‍ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की महामारी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 के दौरान 5.9 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, यूएन रिपोर्ट में कहा गया है कि विकास दर अगले साल पटरी पर लौट सकती है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जीडीपी संकुचन के चलते स्थाई रूप से आय में कमी होने की आशंका है। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) की ‘व्यापार एवं विकास रिपोर्ट 2020‘  में मंगलवार को कहा गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था गहरी मंदी का सामना कर रही है, क्‍योंकि कोरोना महामारी पर अभी तक नियंत्रण नहीं हो पाया है।

विकास दर

इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.3 फीसदी की कमी होगी। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की गंभीर तस्वीर को खींचते हुए अंकटाड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्राजील, भारत और मैक्सिको की अर्थव्यवस्थाओं के पूरी तरह ढह जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था जूझ रही है। घरेलू गतिविधों के सिकुड़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर हो रहा है। इस साल व्यापार करीब 20 फीसदी घट जाएगा। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में लगभग 40 फीसदी और विदेश से धन-प्रेषण में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमी आएगी।

सख्त लॉकडाउन से गिरी विकास दर

संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अनुमान है कि वर्ष 2020 के दौरान दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था में 4.8 फीसदी की कमी आएगी और अगले साल ये 3.9 फीसदी रह सकता है। इसी तरह वर्ष 2020 के दौरान भारत की जीडीपी में 5.9 फीसदी की कमी का अनुमान जताया गया है जबकि अगले साल ये 3.9 फीसदी रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सख्त लॉकडाउन के चलते भारत 2020 मंदी की गिरफ्त में रहेगा। हालांकि, वर्ष 2021 के दौरान इसमें सुधार की उम्मीद जताई गई है।

Read More: बैंकिंग सेक्टर पर कोरोना इफेक्ट, सिर्फ 4 घंटे होगा सामान्य कामकाज

Related posts

बीमा क्षेत्र में 74% एफडीआई विधेयक लोकसभा से पास

Buland Dustak

डाटा के इस्तेमाल और इसके दुरुपयोग को रोकने के नियम तय करेगी सरकार

Buland Dustak

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ 20 नवम्‍बर से देशव्‍यापी आंदोलन: कैट

Buland Dustak

बिग बास्केट की 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगा टाटा समूह

Buland Dustak

Cryptocurrency Exchange WazirX मामले में RBI, SBI और NPCI को नोटिस

Buland Dustak

विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

Buland Dustak