19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

प्रयागराज: माह भर चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत एक अक्टूबर को केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर संगम की धरती से मोतीलाल इंजीनिरिंग कालेज से करेंगे। अभियान के तहत 744 जिले और 2.50 लाख गांवों से लगभग 75 लाख किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को संग्रह किया जाएगा।

स्वच्छ भारत अभियान

उक्त जानकारी देते हुए गुरूवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक विजय कुमार, आईपीएस ने दी। उन्होंने मीडिया से इस अभियान में जुड़ने के लिए अपील किया है।

कहा कि मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अभियान की शुरूआत करेंगे और स्वच्छ भारत पुस्तिका का विमोचन करेंगे। वहां से पतित पावनी त्रिवेणी के संगम घाट पर पहुंचकर संगम महाआरती में शामिल होंगे।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 30 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जाएगा

महाआरती के सदस्यों एवं नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े सफाई अभियान में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राए संगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को संग्रह करेंगे। अभियान के तहत संगम किला नोज, परेड ग्राउण्ड आदि कार्यक्रम चलेगा। इस अभियान के साथ ही युवा चित्रकारों द्वारा स्वच्छ भारत पेन्टिंग की भी शुरूआत करेंगे जो पूरे माह तक चलेगा।

श्री कुमार ने बताया कि प्रति गांव लगभग 30 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जाएगा। इस तरह एक जिले में 10,080 किलो कचरा जुटाया जाएगा। 620 मैदानी क्षेत्र के जिले में प्रति जिला में 11,000 किलो कचरा एकत्र किया जाएगा। 124 पहाड़ क्षेत्र के जिलों में 5484 किलो कचरा एकत्र करेंगे।

अभियान में कचरा संग्रह के लिए हाॅटस्पाॅट चिन्हित किये गए हैं, जिसमें पर्यटन स्थल, शैक्षिक संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास का स्थान, राष्ट्रीय राज्यमार्ग, ऐतिहासिक और विरासत भवन, धार्मिक स्थल, अस्पताल एवं जल संसाधन भी शामिल है।

Also Read: पढ़ना लिखना अभियान: राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को
प्रयागराज जनपद में पूरे माह के लिए जारी किया गया कैलेण्डर

अभियान के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर, कैविनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल, युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव ऊषा शर्मा शामिल होंगे।

प्रयागराज जनपद में पूरे माह के लिए कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। नेहरू युवा केन्द्र कार्यकारी अधिकारी कर्नल अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जन सहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में समाज के सभी वर्ग को जोड़ा जाएगा।

एसएसएस, कार्पोरेट, धार्मिक, खिलाड़ी, रेलवे अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षक, पुलिस, मीडिया और सीएपीएफ, पंचायती राज संस्थाओं एवं राजनीतिक नेता, सरकारी अधिकारी, व्यापारिक समूह, महिला समूह, बन अधिकारी व कर्मचारी, फिल्म और टीवी उद्योग, दूरसंचार और डाक अधिकारी, पीएसयू के अधिकारी व कर्मचारी, एनएसएस सहित अन्य संगठनों को जोड़ा गया है।

Related posts

IFFCO प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिखाये सख्त तेवर, लापरवाही बर्दास्त नहीं

Buland Dustak

प्रयागराज में रेल दावा अधिकरण की बेंच स्थापना के एक वर्ष पूरे

Buland Dustak

विकास प्राधिकरण के रहते प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के औचित्य पर उठा सवाल

Buland Dustak

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Buland Dustak

गंगा दिवस के अवसर पर गंगा मैराथन का किया गया आयोजन

Buland Dustak

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सभी का सहयोग अपेक्षित : सिन्हा

Buland Dustak