19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
छत्तीसगढ़

पढ़ना लिखना अभियान: राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को

रायपुर: पढ़ना लिखना अभियान अन्तर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितंबर 2021 को आयोजित किया गया है। इसमें ढ़ाई लाख शिक्षार्थियों को शामिल किया जाने का लक्ष्य है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रौढ़ शिक्षार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह व एससीईआरटी के संचालक डी. राहुल वेंकट ने जिले के कलेक्टर, सीईओ, डीईओ को समुचित निर्देश प्रदान किए गए है।

पढ़ना लिखना अभियान

प्रदेश के 28 जिलों के 121 ब्लॉक व 102 नगरीय निकायों में इस महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया है। प्रदेश में पच्चीस हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। केन्द्र प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों तथा विभिन्न प्रकार के प्रभारियों के लिए बुधवार को राज्यस्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया।

वेबीनार में प्रदेश के छः हजार से अधिक प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया

राज्यस्तरीय वेबीनार में प्रदेश के छः हजार से अधिक प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया। वेबीनार में NCERT के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने बताया कि महापरीक्षा अभियान में चुनाव अभियान की तरह कार्य करना है। जिस तरह हम चुनाव में मतदान कराते है तथा मतदाताओं को लाने का कार्य विभिन्न दलों का होता है।

इस महापरीक्षा अभियान में हमें शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित लोगो को परीक्षा केन्द्र तक विशेष तरीके से लाना होगा। महापरीक्षा के पश्चात् बुनियादी साक्षरता परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सीजीस्कूल डाट इन पोर्टल में अपलोड़ कराया जाना है ताकि उन्हें राष्ट्रीय ओपर स्कूल एवं राष्ट्रीय साक्षरता मिशन ;छप्व्ै व छस्ड।द्ध का संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Also Read: जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत

राज्य सरकार द्वारा स्वयंसेवी शिक्षको को और शिक्षार्थियों को पृथक से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय वेबीनार के प्रारंभ में पढ़ना लिखना अभियान के नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार पाण्डेय ने महापरीक्षा अभियान की तैयारी पर पावर पाइंट प्रस्तुत किया।

परियोजना सलाहकार नेहा शुक्ला ने पावर पाइंट के माध्यम से सीजीस्कूल डाट इन पोर्टल में शिक्षार्थियों के पंजीयन व मूल्यांकन की रिपोर्ट अपलोड किए जाने के संबंध में जानकारी दी। वेबीनार को सहायक संचालक दिनेश कुमार टांक भी संबोधित किया। वेबीनार का संचालन परियोजना सलाहकार निधि अग्रवाल ने किया।

Related posts

देश के पावर स्टेशनों में NTPC Koldam का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Buland Dustak

हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में मुख्य अतिथि

Buland Dustak

छत्तीसगढ़ का पहला मछलीनुमा फिश एक्वेरियम जल्द होगा कोरिया में

Buland Dustak

1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

Buland Dustak

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुरू होगी Badminton Academy

Buland Dustak

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का 3 फरवरी को होगा शुभारंभ

Buland Dustak