19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल देश के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लगातार 10वें साल भारत का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया है। IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट की ओर से जारी की गई देश के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी को 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश का सबसे अमीर शख्स बताया गया है। अडाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडाणी इस सूची में 5,05,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी अमीर

IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट के टॉप 10 अमीरों में देश के 4 उद्योगपतियों ने पहली बार अपनी जगह बनाई है। इन उद्योगपतियों में आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी नारायण मित्तल, गौतम अडाणी के भाई विनोद शांतिलाल अडाणी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला और आईटी सिक्योरिटी कंपनी जेडस्कैलर के जय चौधरी शामिल हैं।

IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद तीसरे नंबर पर 2,36,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आईटी कंपनी एचसीएल के शिव नाडर हैं। चौथे स्थान पर हिंदूजा ग्रुप के एसपी हिंदूजा 2,20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मौजूद हैं। आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी नारायण मित्तल अपनी 1,74,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

Also Read: ECLGS Scheme के तहत कर्ज लेने की समय-सीमा 31 मार्च, 2022 तक बढ़ी

विनोद शांतिलाल अडाणी लिस्ट में आठवें स्थान पर

इसी तरह कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर काफी चर्चित हुए सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के साइरस पूनावाला 1,63,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के छठे सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट के फाउंडर और घरेलू शेयर मार्केट के बिग बुल रह चुके राधाकिशन दमानी ने 1,54,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में सातवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है।

अडाणी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडाणी के भाई विनोद शांतिलाल अडाणी 1,31,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में आठवें स्थान पर आने में सफल हुए हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला 1,22,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं।

आईटी सिक्योरिटी कंपनी जेडस्कैलर के जय चौधरी IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं। जय चौधरी पिछले साल इस लिस्ट में 12वें स्थान पर थे लेकिन इस बार वे टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Related posts

Gold Reserve के मामले में भारत नौवें पायदान पर: डब्लूजीसी

Buland Dustak

Axis Bank का लाभ 86% बढ़कर दूसरी तिमाही में 3,133 करोड़ रुपये हुआ

Buland Dustak

सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

Buland Dustak

एसबीआई के ग्राहक बिना ओटीपी के नहीं निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा

Buland Dustak