19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रयागराज, 20 अक्टूबर।

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा 2020 के हाईस्कूल इम्पू्रवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा एवं इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें कुल 99.94 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

उक्त जानकारी यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कान्त शुक्ल ने देते हुए बताया कि हाईस्कूल इम्पू्रवमेंट परीक्षा में कुल 15,639 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,383 बालक एवं 3256 बालिकाएं थीं। कुल 14250 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें बालकों की संख्या 11,300 एवं बालिकाओं की 2949 थी। कुल 14241 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 11295 बालक एवं 2946 बालिकाएं हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 एवं बालिकाओं का 99.89 है। 

सचिव ने बताया कि हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 155 में 108 बालक व 47 बालिकाएं थी। जिनमें 121 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 113 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 81 बालक व 32 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 17504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 7794 बालक व 9710 बालिकाएं थी। कुल 16884 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 16051 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7145 बालक व 8906 बालिकाएं हैं।

अन्त में सचिव ने बताया है कि परीक्षाफल परिषद् की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र सह अंकपत्र क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराने हेतु प्रेषित किये जा रहे हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर शासन द्वारा निर्धारित 31 अक्टूबर तक कक्षा 11 में प्रवेश ले लें।

Related posts

फिट इंडिया से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैयार कर रही प्रदेश सरकार

Buland Dustak

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

Buland Dustak

इफको संस्था ने गरीबों में वितरित किये 500 कंबल

Buland Dustak

Khusro Bagh के ऐतिहासिक दरवाजों को चाट रहा दीमक

Buland Dustak

नमामि गंगे अभियान: मानव की रक्षा के लिए गंगा में प्रवाहित न करें मूर्ति

Buland Dustak

दयानंद के प्रयासों से आर्य कन्या कॉलेज की चेन पूरे भारत में फैली

Buland Dustak