19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’ का ट्रेलर जारी, निडर नायक की गुमनाम कहानी

विक्की कौशल अभिनीत बायोपिक ‘सरदार उधम सिंह‘ का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को जारी कर दिया है। फिल्म में विक्की कौशल उधम सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

वहीं फिल्म के अन्य किरदारों में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू और क्रिस्टी एवर्टन भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अमोल पाराशर स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर में विक्की काफी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं।

सरदार उधम सिंह

ट्रेलर में दिखाया गया है कि 1919 में जलियावाला बाग हत्याकांड में अंग्रेजों ने 1,650 राउंड गोलियां चलाईं। सरदार उधम ने केवल 6 फायर किए, लेकिन उन 6 का असर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बाद की पीढ़ियों के दिलों में गहराई से उतर गया। ट्रेलर में सरदार उधम सिंह के जिंदगी की झलक मिलती है, सरदार उधम के रूप में विक्की कौशल अभूतपूर्व अवतार में नज़र आ रहे हैं।

Also Read: दर्शकों का दावा ‘KBC 13’ में पूछा गया ‘संसद बैठक’ पर गलत सवाल

फिल्म की कहानी हमारे इतिहास के गहरे दबे हुए पन्नों से एक गुमनाम नायक की अमर बहादुरी, धैर्य और निडरता को बयां करती है। फिल्म सरदार उधम सिंह के अपने देशवासियों की मौत का बदला लेने के अडिग मिशन पर केंद्रित है, जिनकी जलियांवाला बाग हत्याकांड-1919 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

फिल्म की कहानी रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने लिखी है। यह फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्देशित एवं रॉनी लाहिड़ी और शेल कुमार द्वारा निर्मित है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्तूबर अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Related posts

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

Buland Dustak

शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

Buland Dustak

जानें विक्रांत मेस्सी के टीवी एक्टर होने से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Buland Dustak

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए संजय दत्त ने कसी कमर, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, शेयर की तस्वीर

Buland Dustak

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak