19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

IFFCO प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिखाये सख्त तेवर, लापरवाही बर्दास्त नहीं

-फूलपुर इफको हेड सहित 11 निलम्बित

प्रयागराज संवाददाता: IFFCO Phulpur संयत्र में विगत 4 माह में हुए दो बडे हादसे से कुपित व दुखी प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने यूनिट हेड एम0एम0 मसूद सहित 11 लोगों को निलम्बित कर दिया तथा जांच पूरी होने तक संस्थान न छोडने का सख्त आदेश दिया। मसूद की जगह यूनिट हेड की जिम्मेदारी महाप्रबन्धक कार्मिक व प्रशासन संजय कुदेशिया को सौंपी गई है।

IFFCO फूलपुर Boiler blast

बता दे कि IFFCO Phulpur के प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी बहुत ही नेक व शांति प्रिय व्यक्ति है जल्दी कोई कार्रवाई व किसी का नुकसान नहीं करते अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमेशा नर्म रहने वाले अवस्थी को चार माह में दो बड़े हादसों ने दहला दिया।

घायलों व मृतको पर संजीदगी दिखाते हुए यह बड़ा कदम उठाया इफको के इतिहास में पहली बार हुआ कि यूनिट हेड को निलम्बित किया गया यह उनके नरम दिल के साथ सख्ती का भी प्रमाण है।

मालूम हो कि देश के अग्रणी उर्वरक संस्थान के IFFCO Phulpur इकाई में चार माह के अन्दर दो बड़े हादसे पहला 22 दिसम्बर को अमोनिया रिसाव व दूसरा 23 मार्च को Boiler फटने का जिसमें क्रमशः दो अधिकारियों की मौत 18 घायल तथा तीन श्रमिकों की मौत व 15 घायल हुए थे।

दोनों प्रकरणों पर जांच चल रही है अन्य निलम्बित अधिकारियों में यूरिया के हेड आर.आर. विश्वकर्मा उपयोगिता के रामाकृष्णन, पावर के ए.के. दीक्षित भुवन चन्द्र, काशी सिंह यादव, एस.बी. भारती (यूरिया) फायर एण्ड सेफ्टी के ए.के. सिंह सीताराम, वाई एस. यादव (पावर) सहित 11 लोग शामिल है।

Read More: इफको के दो अधिकारियों ने अपनी जान दे कर, फूलपुर को किया सुरक्षित

Related posts

प्रयागराज में रेल दावा अधिकरण की बेंच स्थापना के एक वर्ष पूरे

Buland Dustak

बसन्त पंचमी हिन्दू धर्म का विशेष महत्व, स्नान करने को उमड़ी भीड़

Buland Dustak

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

Buland Dustak

टीचरों की भर्ती में 33 हजार 661 पदों पर नियुक्ति करने को चुनौती

Buland Dustak

संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

Buland Dustak

महर्षि पतंजलि में नई शिक्षा नीति को लेकर चल रही कार्यशाला : सुष्मिता

Buland Dustak