19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के महानायक “अमिताभ बच्चन” कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कोविड पॉजिटिव है। अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा -‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूँ।

अस्पताल के लोग प्रशासन को इसकी जानकारी दे रहे है। परिवार और बाकि के स्टाफ का भी टेस्ट हुआ है, रिपोर्ट आना बाकि है। पिछले दस दिनो में  जो भी लोग मुझसे मिले है वो कृपया अपनी जांच करायें।’

अमिताभ बच्चन

आज शाम अमिताभ के घर पर ही उनका कोविड टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही दुनियाभर के उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर बताई जा रही है और फैंस सोशल मीडिया के जरिये उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए हैं। पहले यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में कोरोना महामारी की वजह से इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सीरियस मैन’ का टीजर आउट

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’ का ट्रेलर जारी, निडर नायक की गुमनाम कहानी

Buland Dustak

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak