19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

- केन्द्र सरकार के नए राजपत्र ने एनआईए को प्रदान किया अधिकार
- फडणवीस-राऊत मुलाकात में इस पर चर्चा होने की सूचना

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मौत से शुरू हुई ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां एनसीबी के रडार पर हैं लेकिन इस मामले का बढ़ता दायरा देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (NIA) इस मामले में एन्ट्री कर सकती है।

बीते शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राऊत और महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता देवेन्द्र फडणवीस की मुलाकात में इस विषय को ले कर चर्चा होने की जानकारी सूत्रों के हवाले से छनकर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे एनसीबी ने इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह व सारा अली खान समेत कई और लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

इन सभी से 25 और 26 सितम्बर को एनसीबी के मुंबई दफ्तर में पूछताछ हुई थी। एनसीबी द्वारा दीपिका पादुकोण को शनिवार को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। सारा अली ख़ान और श्रद्धा कपूर 26 सितम्बर को एनसीबी के समक्ष पेश हुईं। साथ ही एनसीबी ड्रग्स कनेक्शन को लेकर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ कर रहा है। ड्रग्स नेक्सस की जांच कर रहा एऩसीबी इससे पहले सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुका है। 

NIA-bollywood-drugs

मामले के बढ़ते दायरे को देखते हुए NIA इस मामले में एन्ट्री कर सकती है

इस बीच पता चला है कि इस मामले के तार ड्रग्स तस्करी से ले कर आंतकी और नक्सल संगठनों की फंडिंग तक जुड़े हैं। बॉलीवुड के और भी कई बड़े लोगों के आर्थिक लेनदेन का लेखा-जोखा सरकार तक पहुंच गया है। नतीजतन, मामले के बढ़ते दायरे को देखते हुए NIA इस मामले में एन्ट्री कर सकती है। इससे पहले भी महाराष्ट्र में हुए भीमा-कोरेगांव मामले की जांच एनआईए अपने हाथों में ले चुकी है।

22 सितम्बर को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर NIA के अधिकारों को सम्बल प्रदान किया है। राजस्व विभाग की इस अधिसूचना के अनुसार एनआईए के निरीक्षक दर्जे के अफसर को विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिसके चलते एनआईए राज्य सरकार के सहयोग और अनुमति से ड्रग्स से जुड़े मामलों का संज्ञान ले कर उसकी जांच अपने हाथों में ले सकती है। 

राऊत-फडणवीस मुलाकात में हुई चर्चा !

बहरहाल, शिवसेना नेता संजय राऊत और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की शनिवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक होटल में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के चलते राज्य की राजनीति में काफी उथल-पुथल मची हुई है। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में फडणवीस ने राऊत को सामना मुखपत्र के लिए साक्षात्कार देते हुए एनआईए की एन्ट्री की संभावना से आगाह कराया है।

साथ ही राऊत के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह संदेश दिया है कि यदि ड्रग्स मामले में एनआईए की एन्ट्री होती है तो राज्य सरकार सहयोग प्रदान करे। बहरहाल, इस बारे में फडणवीस के कार्यालय ने ऐसी किसी भी चर्चा को सिरे से नकार दिया है। फडणवीस के कार्यालय ने यह साफ किया है कि यह मुलाकात केवल अखबार के लिए साक्षात्कार तक सीमित थी।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Related posts

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

Buland Dustak

मनोज बाजपेयी जन्मदिन : ऐसे बने अभिनय की दुनिया के ‘सरदार खान’

Buland Dustak

फराह खान ने शेयर किया ‘दिल बेचारा’ टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो

Buland Dustak

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak