फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता Sharat Saxena फिल्मो में सहायक भूमिका के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता Sharat Saxena का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, लेकिन शरत का मन इंजीनियरिंग में नहीं लगा। वह अभिनेता बनना चाहते थे। यही कारण था कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शरत साल 1972 में अपने सपने को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई आ गए।
इसके बाद शुरू हुआ अपने सपने को पूरा करने के लिए Sharat Saxena के संघर्षों का दौर। लेकिन शरत ने हार नहीं मानी फलस्वरूप उनकी मेहनत रंग लाने लगी। साल 1974 में उनको अमिताभ बच्चन, मौसमी चटर्जी, प्रेम चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘बेनाम’ में अभिनय करने का मौका मिला, जिससे उनके मन में अपने सपने के पूरे होने की उम्मीद जगी। यह शरत की पहली रिलीज फिल्म थी।

पर्दे पर Sharat Saxena के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया
इसके बाद उन्हें हिंदी के साथ तेलुगु, मलयालम, तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करने के ऑफर मिलने लगे। साल 1987 में आई श्रीदेवी और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मिस्टर इंडिया‘ में डागा के किरदार में शरत के अभिनय को दर्शकों की खूब वाह वाही मिली।
शुरुआत में Sharat Saxena ज्यादातर फिल्मों में विलेन की भूमिका में ही नजर आये और दर्शकों ने पर्दे पर उन्हें इस रूप में काफी पसंद भी किया, लेकिन धीरे-धीरे बाद में शरत फिल्मों में विलेन के साथ-साथ सहायक भूमिका के रूप में भी नजर आये और उन्हें काफी सराहना भी मिली।
Also Read: बर्थडे स्पेशल: दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी चुलबुली श्रीदेवी
शरत सक्सेना की प्रमुख फिल्मों में काला पत्थर, शक्ति, आखिरी अदालत, शहंशाह, थानेदार, विरोधी, त्रिदेव, खिलाडी, घायल, गुलाम, फना, बागबान, कृष, रेडी, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, दबंग 3 आदि शामिल हैं। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले शरत सक्सेना जल्द ही मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म ‘तड़प’ में नजर आएंगे।