19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

भारत-पाकिस्तान को हर साल 3 टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सोमवार को सुझाव दिया कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को हर साल तटस्थ स्थान पर तीन टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए।

पीटरसन का यह सुझाव रविवार को भारत-पाक के बीच टी 20 विश्व कप के मैच के बाद आया है। इस मैच को 1 बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा। पीटरसन ने यह भी सुझाव दिया कि जो कोई भी श्रृंखला जीतेगा, उसे 15 मिलियन अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि मिलनी चाहिए।

टी20 मैच

पीटरसन ने ट्वीट किया, “आईडिया: भारत को हर साल तटस्थ स्थान पर पाकिस्तान के साथ पांच दिन की अवधि में 3 टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी चाहिए। 15 सदस्यीय विजेता टीम को दस्ते, 15 मिलियन अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि मिलनी चाहिए।”

बता दें कि मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बेहतरीन पारियों की बदौलत रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया।

Also Read: राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता : 170 अंक के साथ लखनऊ ओवरआल अव्वल

रिजवान (नाबाद 79) और बाबर (नाबाद 68) ने भारत के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 152 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

यह पहला मौका है जब भारत ने कोई टी20 मैच दस विकेट से गंवाया है। संयोग से, यह भी पहली बार है कि पाकिस्तान ने दस विकेट से टी20 मैच जीता है। भारत का अगला मुकाबला रविवार 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा जबकि पाकिस्तान मंगलवार 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

Related posts

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Buland Dustak

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

Buland Dustak

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

Buland Dustak

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak

नटराजन जैसे गेंदबाज की भारतीय टीम को वास्तव में जरूरत

Buland Dustak

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Buland Dustak