19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

नई दिल्ली, 22 फरवरी विजेंदर सिंह

भारत के स्टार पेशेवर मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह कोविड -19 के कारण एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद रिंग में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन ने भारत में मार्च में विजेंदर के आगामी फाइट की घोषणा कर दी है। हालांकि प्रमोटर ने प्रतिद्वंद्वी, तिथि और स्थान की अभी जानकारी नहीं दी है।

फाइट के लिए अंडरकार्ड के रूप में युवा और प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के एक समूह की भी घोषणा की जानी बाकी है। नवंबर 2014 में अपने आखिरी मुकाबले में डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स एडमू को शिकस्त दी थी। यह उनकी लगातार 12वीं जीत थी।

नई दिल्ली, मुंबई और जयपुर में सफलताओं के बाद, यह विजेंदर की 13वीं और भारत में उनकी पांचवीं पेशेवर बाउट होगी। विजेंदर पिछले एक महीने से कठोर प्रशिक्षण ले रहे हैं और रिंग में उतरने के लिए उतावले हैं।

रिंग में वापसी को लेकर विजेंदर ने कहा “मैं रिंग में वापसी करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं फिर से उत्साहित और उत्सुक हूं कि रिंग में फिर से प्रवेश करूं। मैं खुद को बाउट के लिए फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। प्रतिद्वंद्वी कोई भी हो मुझे इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा ध्यान केवल अपने अजेय क्रम को बरकरार रखने पर है।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Related posts

IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिनेश कार्तिक को लगी फटकार

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Buland Dustak

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

Buland Dustak