19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

नई दिल्ली: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर Harleen Deol द्वारा लॉन्ग-ऑफ पर लिए गए बेहतरीन कैच की जमकर तारीफ की।

Harleen Deol

भारत भले ही इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 हार गया हो, लेकिन मैच में हरलीन के बेहतरीन कैच ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। हरलीन ने लॉन्ग-ऑफ पर क्षेत्ररक्षण करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोन्स का शानदार कैच लपका।

अनुराग ने ट्वीट किया, “शानदार कैच हरलीन! आपने सचमुच एक अरब लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, इस कैच को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।”

इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर में, जोन्स ने गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ की तरफ मारा। Harleen Deol कैच पकड़कर बाउंड्री लाइन के अंदर गिर रहीं थीं, तभी उन्होंने गेंद को हवा में फेंका और बाउंड्री के अंदर गईं,इसके बाद बाउंड्री से मैदान के अंदर हवा में गोता लगाकर दोबारा गेंद को पकड़ लिया।

Also Read: टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान पर हरलीन के कैच को देखकर आश्चर्यचकित रह गईं। प्रियंका ने ट्विट किया, “गजब का कैच! महिलाएं बेस्ट होती हैं!”

Harleen Deol Catch

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी हरलीन के “अद्भुत कैच” की प्रशंसा की। रेखा ने ट्वीट किया, “Harleen Deol का क्या शानदार कैच है।”

वहीं, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरलीन के कैच को “सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण क्षणों में से एक” करार दिया। सिंधिया ने ट्वीट किया, “यह आसानी से अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण क्षणों में से एक है! वास्तव में अविश्वसनीय।”

BCCI ने भी ट्विटर पर कहा यहां खेल कुछ खास है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी ट्विटर पर वीडियो साझा किया और लिखा, “परिणाम आज हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन यहां खेल से कुछ खास है।”

Harleen-Deol

गौरतलब है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वर्षा से बाधित पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 177 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और फिर आगे का खेल शुरू नहीं हो सका।

जब बारिश शुरू हुई, उस समय भारतीय टीम डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 18 रन पीछे थी, जिसके कारण इंग्लैंड को 18 रन से विजयी घोषित किया गया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। Harleen Deol 17 और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Related posts

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा: उदिता

Buland Dustak

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

जडेजा और चावला की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय : फ्लेमिंग

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

MS Dhoni मना रहे 40वां जन्मदिन, BCCI व कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

Buland Dustak

ओलंपिक क्वालिफाइड 4 नाविक और पहलवान सोनम-अंशु TOPS में शामिल

Buland Dustak