19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने यहां जारी All England Badminton चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि एक अन्य अनुभवी साइना नेहवाल पहले दौर के मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

All England Badminton - भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु

 सिंधु ने अपने पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चीह को 21-11, 21-17 से हराया। वहीं, लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना अपने पहले दौर के मुकाबले में सातवीं वरीय स्विट्जरलैंड की मिया ब्लिडफेल्ट के खिलाफ रिटायर्ड हो गई। साइना जब रिटायर्ड हुई तो वह मुकाबले में 8-21, 4-10 से पीछे चल रही थी।

All England Open Badminton पुरुष एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी अपने पहले दौर में इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो से 11-21, 21-15, 12-21 से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, समीर वर्मा और विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। प्रणय ने मलेशिया के डैरन लेव को 21-10, 21-10 से हराया और अगले दौर में उनका सामना दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोता से होगा।

लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन को 21-18, 21-12 से जबकि प्रणीत ने फ्रांस के तोमा पोपोव को 21-18, 22-20 से हराया। समीर ने ब्राजील के योर्ग कोल्हो को 21-11, 21-19 से मात दी। पुरुष युगल में सात्विक साईंराज रेंकीरेडी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने निखर गर्ग और अनिरुद्ध मयेकर की इंडो-इंग्लिश जोड़ी को 21-7, 21-10 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें- मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Related posts

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak