19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने जोड़ीदार पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक चैंपियन की तरह वापसी की है। धवन और शॉ की जोड़ी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। शॉ ने 72 और धवन ने 85 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने चेन्नई को सात विकेट से शिकस्त दी।

धवन ने कहा, “पृथ्वी शॉ को बल्ले से इतनी सहजता से गेंद को टाइम करते देखना अच्छा लगा। वह पहले खराब दौर से गुजरा और फिर एक चैंपियन के रूप में वापसी की। उसने विजय हजारे ट्रॉफी में, कई शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया।”

शिखर धवन पृथ्वी शॉ
रिषभ पंत की कप्तानी से खुश हैं धवन

35 वर्षीय धवन ने कहा कि सीज़न के अपने पहले मैच में इस तरह की बड़ी जीत दर्ज करने से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। ड्रेसिंग रूम में अब एक सकारात्मक माहौल है। हमने मैच के लिए अच्छी तैयारी की और सब कुछ अच्छी तरह से हो गया। मैं टीम के और अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। अगले मैच में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।”

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में रिषभ पंत की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर, धवन ने कहा, “हम श्रेयस अय्यर को मिस कर रहे हैं, और मुझे खुशी है कि उनकी सर्जरी अच्छी हुई। लेकिन मैं रिषभ पंत के लिए बहुत खुश हूं। वह एक युवा कप्तान हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में जीत मिली है।”

धवन ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 का खिताब प्रशंसकों से निरंतर समर्थन के साथ जीत सकती है। धवन ने कहा, “मैं प्रशंसकों को उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि वे इसी तरह से समर्थन करते रहें। प्रशंसकों के समर्थन के साथ, हम निश्चित रूप से आईपीएल 2021 का खिताब जीतेंगे और ट्रॉफी घर लाएंगे।”

यह भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak

नटराजन जैसे गेंदबाज की भारतीय टीम को वास्तव में जरूरत

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

जडेजा और चावला की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय : फ्लेमिंग

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak