19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

मैनचेस्टर: मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

विलारियल के खिलाफ मैच में उतरते ही रोनाल्डो ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। रोनाल्डो ने इस मामले में रियल मैड्रिड के पूर्व गोलकीपर इकर कासिलास को पीछे छोड़ा। कासिलास ने यूईएफए चैंपियंस लीग में 177 मैच खेले हैं, जबकि रोनाल्डो के अब 178 मैच हो गए हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जब यूनाइटेड के ग्रुप स्टेज में यंग बॉयज के खिलाफ मैच खेला था, तब उन्होंने कासिलास की बराबरी की थी। इसके अलावा पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो 135 गोल के साथ चैंपियंस लीग के सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Also Read: भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने खेलेगी चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच

विलारियल के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो, अंतिम क्षणों में Cristiano Ronaldo के गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप एफ मुकाबले में विलारियल को 2-1 से हराया और अब टीम दो मैचों में तीन अंकों के साथ ग्रुप एफ में तीसरे स्थान पर है।

Related posts

ISSF World Cup: मनीषा कीर ने ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

Buland Dustak

एएफसी चैम्पियनशिप जीतना, सबसे संतोषजनक पल: बाइचुंग भूटिया

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak

MS Dhoni मना रहे 40वां जन्मदिन, BCCI व कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

Buland Dustak