19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

लुसाने: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने घोषणा की है कि विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब लाल और नीले रंग की जगह सफेद रंग के होंगे। खिताब जीतने के साथ ही चैम्पियनों को पदक और बेल्ट भी दिये जाएंगे। पदक क्रमशः ठोस सोने और चांदी के बने होंगे।

एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा, “हम अपने एथलीटों को खुद को आगे बढ़ाने और महानता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। इस प्रतिष्ठित खिताब के साथ, चैंपियन को न केवल पदक और बेल्ट दिया जाएगा, बल्कि पुरस्कार स्वरुप एक अच्छी धनराशि भी दी जाएगी।”

विश्व चैंपियनशिप

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह युवा पीढ़ी को बॉक्सिंग जिम में जाने, कड़ी ट्रेनिंग करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।” एआईबीए के अनुसार, वर्दी के रंगों में कोनों के बीच का अंतर रहेगा, हालांकि, नियम प्रतिभागियों को अपनी किट पर भी राष्ट्रीय रंग प्रदर्शित करने की अनुमति देते हैं।

Also Read: ATP Rankings : शीर्ष दस से बाहर हुए ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर

एआईबीए अध्यक्ष ने कहा, “सफेद दस्ताने हमारे प्रमुख आयोजनों की नई शुरुआत, निष्पक्षता और पारदर्शिता का प्रतीक होंगे। हम सभी के लिए एक उचित मौका सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।”

एआईबीए ने कहा कि शीर्ष संस्था लैंगिक समानता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी मुक्केबाजों के साथ उचित व्यवहार करती है। इस्तांबुल में एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में, मुक्केबाजों को प्रत्येक भार वर्ग में समान पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

ओलंपिक क्वालिफाइड 4 नाविक और पहलवान सोनम-अंशु TOPS में शामिल

Buland Dustak