19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

दुबई: विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गई है। भारत पहले ही नंबर एक की टेस्ट टीम है, जबकि टीम 50 ओवर प्रारूप में दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 श्रृंखला 3-2 से गंवा दी और इसके परिणामस्वरूप एरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है और टीम अब भारत से एक अंक पीछे है। इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर है और वर्तमान में भारत से सात अंक आगे है।

आईसीसी टी-20 रैंकिंग
आईसीसी टी-20 रैंकिंग

भारतीय टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 श्रृंखला खेलेगी और टीम के पास रैंकिंग में अंतर को कम करने का मौका होगा। टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन देने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि केएल राहुल एक स्थान खिसक गए हैं और वह अब तीसरे स्थान पर हैं।

भारत के कप्तान विराट कोहली ने सबसे छोटे प्रारूप में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी रैंकिंग में अपना दसवां स्थान बनाए रखा है न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को तीन स्थानों का फायदा हुआ है और परिणामस्वरूप, वह आठवें स्थान पर रहते हुए शीर्ष दस में पहुंच गए हैं।

टी 20 गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। राशिद खान टी 20 में नंबर एक रैंक वाले गेंदबाज हैं जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ऑलराउंडर के तौर पर नंबर एक हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर चौथे स्थान पर हैं। कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी तीन स्थान ऊपर उठे हैं और वह अब आठवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

Related posts

यूरो कप : क्रोएशिया को 5-3 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का आयोजन 5 सितंबर से

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak