19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स की जरूरत : रवि शास्त्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स  की जरूरत

शारजाह, 13 अक्टूबर।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स की जरूरत है। साथ ही शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज को अपने संन्यास के फैसले को वापस लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। 
आईपीएल 2020 के 28वें मैच में आरसीबी ने शारजाह में केकेआर को 82 रनों से हरा दिया।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 193 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। एबी डीविलियर्स ने आरसीबी के लिए जबरदस्त पारी खेली और सिर्फ 33 गेंदों में 6 छक्के एवं 5 चौके की मदद से धुआंधार 73 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, “कल मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ वह अवास्तविक था। ए बी डी विलियर्स आपको रिटायरमेंट से वापस आना होगा और दोबारा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना होगा। आपकी वापसी से यह खेल और बेहतर होगा।” 

डीविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। डीविलियर्स ने अपने शानदार करियर के दौरान दक्षिण अफीका के लिए 114 टेस्ट मैच, 228 एकदिनी और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। डीविलियर्स ने टेस्ट में 191 पारियों के दौरान 50 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जबकि एकदिनी में 53 से अधिक की औसत से 218 पारियों में उन्होंने 9677 रन बनाए हैं। 

Related posts

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने शार्दुल ठाकुर

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak

Doda Sports Stadium में किया गया डोडा क्रिकेट लीग का उद्घाटन

Buland Dustak