19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

यूपी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन

यूपी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन

प्रयागराज, 13 अक्टूबर।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र द्वारा परीक्षा वर्ष 2021 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत-व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने, आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की पूर्व निर्धारित तिथियों को संशोधित किये जाने की अनुमति शासन ने प्रदान कर दी है। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र प्रयागराज के सचिव दिव्य कान्त शुक्ला ने बताया कि विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, संस्था के प्रधान द्वारा कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क व छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, आनलाइन अपलोड छात्रों के विवरणों में जांचोपरान्त संशोधन 17 से 25 अक्टूबर तक, पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं तत्सम्बंधी कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है।

उन्होंने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुरूप ही आवेदन पत्रों को आनलाइन अपलोड कराये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

Related posts

बटाईदारों को मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

Buland Dustak

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Buland Dustak

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयाग में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Buland Dustak

प्रयागराज में रेल दावा अधिकरण की बेंच स्थापना के एक वर्ष पूरे

Buland Dustak

‘मिशन शक्ति’ का अभियान सतत् चलते रहना चाहिए : केशरी देवी पटेल

Buland Dustak

इफको के दो अधिकारियों ने अपनी जान दे कर, फूलपुर को किया सुरक्षित

Buland Dustak