19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

ढाका, 15 जुलाई।

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना वायरस महामारी से उबर गए हैं, उनका कोविड 19 टेस्ट नकारात्मक आया है। मुर्तजा ने खुद इसकी जानकारी दी।
हालांकि, उनकी पत्नी सुमोना हक अभी भी इस महामारी की चपेट में हैं, क्योंकि उनका कोविड-19 टेस्ट फिर से सकारात्मक आया है। 

मुर्तजा, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए 36 टेस्ट मैच और 220 एकदिवसीय मैच खेले हैं, का पहला कोविड 19 टेस्ट तीन सप्ताह पहले 20 जून को किया गया था। जिसमें वो इस महामारी से संक्रमित पाए गए थे। 

मुर्तजा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैंने मंगलवार की शाम परीक्षण के नतीजे सुने, जो नकारात्मक है। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, जो हमारे साथ थे और इस दौरान हमारे लिए दुआ की। लेकिन मेरी पत्नी का दो सप्ताह बाद भी कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक है। वह अच्छी है। उनके जल्द ठीक होने के लिए आप लोग प्रार्थना करें।“ 
मुर्तजा के अलावा, बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल जिन्हें तीन सप्ताह पहले पॉजिटिव पाया गया था, वे भी घर पर इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। 

Related posts

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न पुरस्कार चयनित श्रीजेश और मनप्रीत को दी बधाई

Buland Dustak