19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

जुवेंटस ने बुधवार को यहां जारी सेरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में जेनोआ पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। पहले हाफ में दोनों क्लबों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में जुवेंटस ने शानदार वापसी की। मैच के 50वें मिनट में पाउलो डायबाला ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के छह मिनट बाद ही मैच के 56वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

फुटबॉल टूर्नामेंट

डगलस कोस्टा को फेडरिको बर्नार्डेस्की के स्थान पर 65 वें मिनट में मैदान पर उतारा गया। जिसका फायदा टीम को 10 मिनट बाद ही मिल गया। मैच के 75वें मिनट में कोस्टा ने गोल कर जुवेंटस की बढ़त 3-0 कर दी। अगले ही मिनट में एंड्रिया पिनमोंटी ने गोल कर जेनोआ का खाता खोला और स्कोर 3-1 हो गया। फुटबॉल टूर्नामेंट

हालांकि इस मैच में जेनोआ इस गोल के बाद कोई और गोल नहीं कर सका और जुवेंटस ने यह मैच आसानी से 3-1 से अपने नाम कर लिया। जुवेंटस सेरी ए अंकतालिका में 72 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है,जबकि लेजिओ 68 अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर काबिज है। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट – भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, दोनों टीमें 1 से बराबरी पर

Related posts

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Buland Dustak

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

Buland Dustak

एएफसी चैम्पियनशिप जीतना, सबसे संतोषजनक पल: बाइचुंग भूटिया

Buland Dustak