19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी तक उनके फैंस उभरे नहीं थे कि अब टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड कर ली। मात्र 16 साल की सिया की सुसाइड की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने सुसाइड से कुछ घंटे पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वो एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थी।

इसके साथ ही उन्होंने टिक टॉक पर भी एक वीडियो अपलोड की थी। मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक एक रात पहले सिया से गाने के सिलसिले में बातचीत हुई थी। तब उनका मूड अच्छा था। उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं है कि सिया ने ऐसा क्यों किया।

मानसिक तनाव से परेशान होने पर साइकेट्रिस्ट से करें संपर्क

लगातार सोशल मीडिया पर आ रही इस तरह की खबरों से पहली बार टीवी एक्टर जय भानुशाली सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते जब वो ऐसी खबरें सुनते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है। आजकल बच्चे बिना सोचे समझे सीधा सुसाइड का कदम उठा लेते हैं। वो अपने पेरेंट्स के बारे में नहीं सोचते कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए कितने त्याग किए हैं।

अगर आपको दिक्कत होती है तो अपने दोस्तों या साइकाट्रिस्ट (मनोरोग चिकित्सक) को अपने मन की बात बताएं। इन दिनों सभी परेशान हैं। किसी एक ने सुसाइड किया, इसका मतलब यह नहीं कि आप भी कर लेंगे। जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर लिखा-‘सिया कक्कड़ के परिवार के लिए संवेदनाएं। सुसाइड समाधान नहीं है। अपने माता-पिता के बारे में सोचिए। आपके माता-पिता से बड़ा और जरूरी कुछ नहीं है। सब ठीक होगा, बस लड़ते रहिए।’

सिया कक्कड़ दिल्ली की गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। सिया ने बुधवार रात को सुसाइड कर ली थी। सिया की मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Related posts

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

सुशांत के पिता का रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकालने का आरोप

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak