19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दर्शकों का दावा ‘KBC 13’ में पूछा गया ‘संसद बैठक’ पर गलत सवाल

इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति KBC 13 को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इन सब के बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है, जिसके बाद उस सवाल पर शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी सफाई पेश की है।

दरअसल, इस शो के सोमवार के एपिसोड में पूछे गए सवालों में से एक के ‘गलत’ जवाब को सही दिखाया गया था। व्यूअर ने यह भी कहा कि सवाल ही ‘गलत’ था। इसपर सिद्धार्थ ने रिप्लाई दिया और लिखा कि ‘कोई गलती नहीं थी’।

KBC 13

सोमवार को शो की कंटेस्टेंट ‘दीप्ति तुपे‘ से KBC 13 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रश्न पूछा कि- “आम तौर पर भारतीय संसद की हर बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है?” सही उत्तर ‘प्रश्नकाल’ दिखाया गया।

वहीं अब इसे लेकर शो के एक व्यूवर ने इसी प्रश्न का स्क्रीनशॉट लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि, “@KBCSony के आज के एपिसोड में गलत सवाल-जवाब। टीवी पर कई सेशन फॉलो कर चुका हूं।

KBC 13: लोकसभा व राज्यसभा से जुड़ा था सवाल

आम तौर पर #लोकसभा में बैठक की शुरुआत शून्यकाल से होती है और #राज्यसभा में बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से होती है। उन्होने अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ बसु और लोकसभा सेकेट्रिएट को टैग करते हुए लिखा कि, कृपया इसकी जांच कराएं।

वहीं अब व्यूवर के इस सवाल के जवाब में शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु ने जवाब देते हुए लिखा- “कोई गलती नहीं है। कृपया अपने लिए लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों की हैंडबुक देखें। दोनों सदनों में, जब तक अध्यक्ष/अध्यक्षा द्वारा निर्देशित नहीं किया जाता है, पारंपरिक रूप से बैठकें प्रश्नकाल से शुरू होती हैं, उसके बाद शून्यकाल होता है।’

Also Read: एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत की जमानत याचिका खारिज

इसके बाद व्यूवर ने इसके जवाब में लिखा-मिस्टर बसु, आपके रिप्लाई के लिए धन्यवाद। मैंने लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइटों पर दी गई जानकारी को क्रॉस चेक किया। दो स्क्रीनशॉट इस बात की गवाही देते हैं कि प्रश्न और उत्तर दोनों गलत थे। बता दें कि राज्यसभा की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होती है। व्यूअर ने अपनी पोस्ट के साथ स्क्रीनशॉट भी अटैच किए।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (KBC 13) को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। शो ने इस साल अपने 21 साल पूरे कर लिए है।

Related posts

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पर शाहरुख और काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम

Buland Dustak

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

Buland Dustak

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Buland Dustak

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे

Buland Dustak