19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दुकानदारों को मिलेगा 1000 मासिक भत्ता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। योगी सरकार कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसे कारगर मान रही है। वहीं, पंजीकृत पटरी दुकानदारों को एक हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। यह फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

योगी सरकार का दावा है कि संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू 17 मई की सुबह 07 बजे खत्म होने वाला था। लेकिन शनिवार को सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब आगामी 24 मई की सुबह 07 बजे तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। वहीं, पात्रों को तीन महीने तक मुफ्त राशन मुहैया कराया जाएगा।

कोरोना कर्फ्यू

आंशिक लॉकडाउन दौरान जारी रहेगी वैक्सीनेशन-सैनिटाइजेशन प्रक्रिया

सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन पहले की तरह जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश में सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। आवश्यक वस्तुओं, दूध, दवा की दुकान सहित ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।

प्रदेश में 30 अप्रैल को प्रदेश में पहली बार आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा, जो 03 मई तक के लिए लागू किया गया था। हालांकि इसे 06 मई तक बढ़ा दिया गया था। इसे विस्तार देते हुए 10 मई तक किया गया। आंशिक लॉकडाउन से फायदा देखते हुए सरकार ने फिर बढ़ाकर 17 मई किया था। लेकिन अब एकबार फिर इसे बढ़ाकर 24 मई तक के लिए कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले हैं। जबकि 281 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 28404 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। जारी आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में अभी तक 17238 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 177643 है।

Also Read: अगले सप्ताह लॉन्च होगी डीआरडीओ की दवा ‘2-डीजी’

Related posts

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

Buland Dustak

प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

Buland Dustak

यूपी में बन रहा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, राजस्थान, पंजाब व छत्तीसगढ़ पीछे

Buland Dustak

अवध विश्वविद्यालय: 26 अक्टूबर से शुरु होगी B.Ed, M.Ed की परीक्षाएं

Buland Dustak

उप्र : अब हर जिले में होगा एक ऐण्टी Power theft पुलिस थाना

Buland Dustak