19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई, 1974 को उत्तरप्रदेश के एक छोटे से गांव बुढाना में हुआ। नवाजुद्दीन हरिद्वार के गुरुकुल कंगरी विश्वविद्यालया से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वडोदरा (गुजरात) के एक कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम करने लगे, लेकिन इस काम में उनका मन नहीं लग रहा था। इसी दौरान एक दिन नवाजुद्दीन के एक करीबी दोस्त उन्हें फिल्म दिखाने सिनेमाहॉल ले गए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पीपली लाइव से मिली नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असली पहचान

फिल्म देखने के बाद नवाजुद्दीन ने तय किया कि वह फिल्मों में ही अपना करियर बनायेंगे। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और 1996 में वहां से ग्रेजुएट होकर निकले। इसके बाद उन्होंने एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और  नाटकों में हिस्सा लेने लगे। इसके साथ ही वे फिल्मों में अभिनय के अवसर भी तलाश रहे थे। हालांकि, हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। इसका मुख्य कारण यह भी था कि नवाजुद्दीन बहुत साधारण दिखते थे। इस कारण कोई भी उन्हें फिल्मों में अभिनेता के तौर पर नहीं लेना चाहता था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 1999 में नवाजुद्दीन को आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश‘ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला।

फिल्म में छोटी सी भूमिका होने के बावजूद नवाजुद्दीन ने अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया। इसके बाद नवाजुद्दीन कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आए। नवाजुद्दीन को असली पहचान साल 2010 में अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पीपली लाइव‘ से मिली। इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नवाजुद्दीन ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। इस फिल्म में उनके साथ रघुबीर यादव, ओमकार दास मानिकपुरी और मलाइका शेनॉय भी मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद नवाजुद्दीन कई फिल्मों में मुख्य भूमिका और सहायक भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपने शानदार अभिनय की बदौलत भीड़ से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई।

nawazuddin-siddiqui-movies
राष्ट्रीय पुरस्कार समेत 4 फिल्मफेयर से किया गया सम्मानित

नवाजुद्दीन की प्रमुख फिल्मों में कहानी, पान सिंह तोमर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे टॉकीज, द लंच बॉक्स, मांझी द माउंटेन मैन, रईस, मुन्ना माइकल, बजरंगी भाईजान, कार्बन, मुक्काबाज आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘लॉयन’ में भी अभिनय करते नजर आये। फिल्मों के अलावा नवाजुद्दीन वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स‘ में भी नजर आये, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। साधारण से दिखने वाले नवाजुद्दीन ने अपने अभिनय की बदौलत अपनी असाधारण कला का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

देश-विदेश में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं। नवाजुद्दीन ने फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और इसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रीय पुरस्कार समेत चार फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। नवाजुद्दीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम आलिया सिद्दीकी और उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में अभिनय करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ में भी नजर आएंगे।

Also Read: मैक्सिको की एंड्रिया बनीं 69वीं मिस यूनिवर्स, भारत की एडलीन रहीं तीसरी रनर अप

Related posts

जया बच्चन बर्थडे: महज़ 15 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में कई फिल्म हस्तियों की बढ़ेगी मुसीबत, 30 मोबाइल का डाटा रिकवर

Buland Dustak

विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Buland Dustak

नहीं रहे दिलीप कुमार, ऐसा था युसूफ खान से ट्रेजडी किंग बनने का सफर

Buland Dustak