19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

होली स्पेशल गीत: मशहूर है आज भी होली के ये बॉलीवुड गीत

रंगों का त्योहार होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है और यह त्योहार अधूरा सा लगता है अगर इसमें फिल्मी गीतों का मजा ना हो। आइये आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन पांच गीत के बारे में जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।

रंग बरसे भीगे चुनरवाली
सिलसिला (1981)
रंग बरसे भीगे चुनरवाली (सिलसिला)

साल 1981 में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया पर्दा और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ के बिना होली का त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है। यह गाना आज भी दर्शकों के बीच में काफी पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन की ख़ूबसूरत आवाज में गाया हुआ यह गीत हर साल होली आते ही युवाओं की जुबान पर चढ़ जाता है। इस गाने को हरिवंश राय बच्चन ने लिखा था और संगीत शिव हरी ने दिया था।

होली के दिन दिल खिल जाते है
शोले (1975)
होली के दिन दिल खिल जाते है (शोले)

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जया बच्चन की फिल्म शोले का गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ के बिना होली के रंग कुछ फीके से लगते हैं। युवा दिलों के तरानो को छेड़ता यह गीत जब भी होली के मौके पर कहीं सुनाई देता है तो हर किसी को आपसी मतभेद भुलाकर होली खेलने के लिए मजबूर कर देता है। शोले फिल्म में होली के इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था और इसका म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था।

अंग से अंग लगाना सजन
डर (1993)
अंग से अंग लगाना सजन (डर)

शाहरुख़ खान, जूही चावला और सनी देओल के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म का गाना ‘अंग से अंग लगाना सजन’ आज भी सुनते ही युवा दिलों पर मस्ती का खुमार छा जाता है। इस गाने को अलका याग्निक विनोद राठोड और सुदेश भोसले ने गाया था।

होली गीत
बागबान (2003)
होली खेले रघुवीरा (बागबान)

होली के गीतों की बात हो और फिल्म बागबान का गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ की बात न हो तो होली कुछ अधूरी सी रह जाएगी। हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया होली का यह गीत बच्चे हों या जवान या बूढ़े हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है। साल 2003 में आई इस फिल्म के गीत ‘होली खेले रघुवीरा’ को अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह, उदित नारायण और अमिताभ बच्चन ने मिलकर गाय था।

ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी (2013)
बालम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)

होली में प्रेमी जोड़ों के धड़कनों को बढ़ाने वाला यह गीत अक्सर होली के मौके पर सुनने को मिलता है, जिसे सुनते ही युवाओं खासकर प्रेमी जोड़ों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगडे के आवाज में गाया यह ख़ूबसूरत गीत काफी मशहूर है। इस बार की होली में आप भी मजा लें होली के इन गीतों का और मिलकर मनायें होली का त्योहार।

Read More : होलिका दहन से जुड़े ‘टोटके’ भी जीवन में ला सकते हैं ‘खुशहाली’

Related posts

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

फराह खान ने शेयर किया ‘दिल बेचारा’ टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो

Buland Dustak

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak

माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Buland Dustak

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak

कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Buland Dustak