19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

नए पोस्टर के साथ ‘चेहरे’ के ट्रेलर का ऐलान, अब इस दिन को होगी रिलीज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चेहरे‘ का नया पोस्टर नए रिलीज डेट के साथ सोमवार को जारी किया गया हैं। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की भी घोषणा की हैं। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 18 मार्च को जारी करने की घोषणा की हैं। इसकी जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने सोशल मीडिया पर दी।

आनंद पंडित ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता हैं, इन्साफ नहीं फैसला होता हैं। #चेहरे ट्रेलर आ रहा है 18 मार्च को! देखिये ‘चेहरे’ सिनेमाघरों में 9 अप्रैल को!’

फिल्म के इस नए पोस्टर में अमिताभ बच्चन कोट पहने हुए हैं और सिर पर ऊनी कैप और चश्मा लगाए हुए हैं। उनकी लम्बी दाढ़ी में गांठ लगी हुई है। अमिताभ का यह लुक काफी सस्पेंस भरा हैं।

एक्टर्स निभा रहे हैं ये किरदार

फिल्म ‘चेहरे‘ एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ रिटायर्ड वकील वीर सहाय की भूमिका में हैं, जबकि इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन करण ओबरॉय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ और इमरान के अलावा क्रिस्टल डिसूजा भी लीड रोल में है, जो फिल्म में अमिताभ की बेटी दीया सहाय की भूमिका में होंगी। फिल्म के अन्य किरदारों में अनु कपूर, रिया चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

चेहरे

फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहे हैं और रूमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 30 अप्रैल से पहले रिलीज करने का फैसला लेते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख 9 अप्रैल,  2021 कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2021 और 2022 में कौन-कौन सी फिल्म होंगी रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

Related posts

फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग लिए सात फेरे, शेयर कीं शादी की तस्वीरें

Buland Dustak

फिल्म सिटी को यूपी में मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

Buland Dustak

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Buland Dustak

कंगना रनौत: पहाड़ी की ढलान से अभिनय के शिखर तक

Buland Dustak