19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप का मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। मुंबई में गुरुवार सुबह उनको सुपुर्द-ए-खाक क‍िया जाएगा। बढ़ती उम्र के चलते वह बीमार थे। उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में हुआ था।

दिग्गज अभिनेता जगदीप अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म ‘शोले’ में सूरमा भोपाली के किरदार से मशहूर हुए थे। उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। वह बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी और नावेद जाफरी के पिता थे। जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर मुन्ना के रूप में बीआर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से की थी।

इसके बाद कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया, जिनमें गुरुदत्त की आर पार, बिमल रॉय की दो बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। फिल्म हम पंछी एक डाल के में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था गिफ्ट

फिल्म में जगदीप के परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें पर्सनल स्‍टाफ गिफ्ट किया था। शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से उनका कॉमेडियन बनने का सफर शुरू हुआ। जगदीप ने लैला मजनू, खिलौना, आइना, सुरक्षा, फिर वही रात, पुराना मंदिर, शहंशाह, अंदाज अपना अपना, चाइना गेट, कहीं प्‍यार ना हो जाए, बॉम्‍बे टू गोवा जैसी कई फिल्‍मों में काम किया था।

जगदीप को फिल्म अंदाज अपना-अपना में उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। फिल्म में उन्होंने सलमान खान के पिता बांकेलाल का रोल निभाया था। उन्होंने अपने करियर में ज्यादा कॉमेडी रोल निभाए थे। आखिरी बार वो 2012 में फिल्म गली गली चोर में पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में नजर आए थे। पिछले साल जगदीप को आइफा समारोह में भारतीय सिनेमा में अतुल्य योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कर से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें: राजीव कपूर के डूबतें कॅरियर को शायद बचा सकते थे पिता राज कपूर

Related posts

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

Buland Dustak

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

कंगना रनौत: पहाड़ी की ढलान से अभिनय के शिखर तक

Buland Dustak

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Buland Dustak